Twitterपराग अग्रवाल ने आईआईटी बॉम्बे से अपनी पढ़ाई की और इसके बाद अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी पूरी की। इसके बाद याहू और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों से जुड़े रहे और 2011 में ट्विटर के साथ जुड़े थे। 2017 में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी बनाया गया था और अब पराग Twitter के नए सीईओ बन चुके हैं।
सुंदर पिचाई को सभी लोग जानते है और इन्होंने भारत में पढ़ाई करके विदेश में भारत का नाम रोशन किया है। पिचाई को गूगल का CEO बनाया गया और इसके बाद उन्हें गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet का भी CEO बना दिया गया है। पिचाई गूगल कंपनी से बहुत पहले से जुड़े हुये है और उन्होंने कई बड़े पदों पर कार्य किया है।
IBM आईबीएम एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है और इस कंपनी ने 2020 में अरविंद कृष्णा को CEO बनाया है। अरविंद कृष्णा ने IIT कानपुर से पढ़ाई की है।
