मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

Parag Agrawal ही नहीं इन भारतीयों का भी चलता है अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों में सिक्का

प्रकाशित: Nov 30, 2021 11:59रिपोर्ट: Navtej TV
भारतीय के टेलेंट को लेकर पूरी दुनिया सलाम करती है और सभी को इस बात का पता है कि भारतीय लोगों ने कई बड़ी कंपनियों में अपना सिक्का जमा रखा है। हाल ही में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने सीओ पद से इस्तिफा दे दीया है। इसके बाद Twitter नए CEO के रूप में भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को यह जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद अमेरिकी की एक ओर बड़ी कंपनी की जिम्मेदारी भारतीय को मिली है। यह देश के लिये बड़े गौरव की बात है कि भारतीयों का जलवा विदेश में देखने को मिल रहा है। आज हम आपको विदेश की सबसे बड़ी कं​पनियों के बॉस की बात करेंगे जहां भारतीयों ने अपना सिक्का जमा रखा है।
Twitterपराग अग्रवाल ने आईआईटी बॉम्बे से अपनी पढ़ाई की और इसके बाद अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी पूरी की। इसके बाद याहू और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों से जुड़े रहे और 2011 में ट्विटर के साथ जुड़े थे। 2017 में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी बनाया गया था और अब पराग Twitter के नए सीईओ बन चुके हैं।गूगल
सुंदर पिचाई को सभी लोग जानते है और इन्होंने भारत में पढ़ाई करके विदेश में भारत का नाम रोशन किया है। पिचाई को गूगल का CEO बनाया गया और इसके बाद उन्हें गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet का भी CEO बना दिया गया है। पिचाई गूगल कंपनी से बहुत पहले से जुड़े हुये है और उन्होंने कई बड़े पदों पर कार्य किया है। माइक्रोसॉफ्ट सत्या नडेला को 2014 में माइक्रोसॉफ्ट का सीओ बनाया गया और नडेला काफी लंबे समय से माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े हुये है।
IBM आईबीएम एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है और इस कंपनी ने 2020 में अरविंद कृष्णा को CEO बनाया है। अरविंद कृष्णा ने IIT कानपुर से पढ़ाई की है।