फिल्म 'RRR' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाती जा रही है और इस फिल्म ने महज 15 दिन में 1 हजार करोड़ की कमाई करके अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए है। इस फिल्म का बजट 550 करोड़ था लेकिन रिलीज के तीसरे हफ्ते के दूसरे दिन ही इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का वर्ल्ड वाइड बिजनेस करके सबको हैरान कर दिया।
Gang Rape का आरोपी रोज बदलता था Girlfriend, 50 के साथ फिजिकल रिलेशन 2 की कर दी हत्या
1 हजार करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले आमिर खान की 'दंगल' और प्रभास की 'बाहुबली-2' 1000 करोड़ क्लब में शामिल थी। राम चरण तेजा, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने रविवार यानि 16वें दिन 7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।
डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ने 1003 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया है। राजामौली की दूसरी फिल्म है जिसने 1 हजार करोड़ का बिजनेस किया है। हिंदी वर्जन में इसकी टोटल कमाई का आंकड़ा 221 करोड़ रुपए के पार चला गया है। इस फिल्म की कमाई पर ब्रेक जल्द ही केजीएफ 2 लगा सकती है लेकिन इसके बाद भी इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके सबको हैरान कर दिया है।
फिल्म ने रिलीज से पहले डिस्ट्रीब्यूशन, सैटेलाइट, म्यूजिक जैसे राइट्स बेचकर 800 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म जानकारों के अनुसार RRR बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रही है। कमाई के मामले में फिल्म ने 'द कश्मीर फाइल्स', 'सूर्यवंशी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
