राजस्थान में पेपर लीक की घटनाओं से आम जनता को निराशा हो रही है तो सरकार की भी नदीं हराम हो रखी है। ऐसी कोई सी भी भर्ती नहीं बची जिसका पेपर लीक नहीं हुआ हो और इसके बाद बेरोजगारों के सपने पर पानी फिर जाता है। लेकिन पेपर चोर का सरगना अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा लेकिन इस बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
एसओजी ने सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा को गिरफ्तार किया है। कटारा के साथ भांजे विजय कटारा और ड्राइवर गोपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया है। इस भर्ती में पेपर लीक करने वाला शेर सिंह का कटारा के साथ पहले से रिश्ता था और इसी वजह से उसने पेपर उसको दिया। पेपर शेरसिंह मीणा तक कैसे गया इसको लेकर वह कटारा से पुछताछ करेगी।
