IPL 2022 के 39वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 29 रन से हराकर अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स ने 145 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन इस मामुली लक्ष्य का पीछा करने उरती RCB के बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही। टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 115 पर ऑलआउट हो गई।
भगवान राम को शातिर बताने वाली प्रोफेसर की निकली हेकड़ी, मंदिर में फूट-फूटकर रोई गुरसंग प्रीत!
पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स की शुरूआती भी खराब रही और बटलर के साथ कप्तान सैमसन भी सस्ते में आउट हो गए। लेकिन अंतिम ओवर में रियान पराग की आतिशी पारी ने टीम का स्कोर 140 के पार पहुंचा दिया। पराग ने 31 गेंदों ने 56 रनों की नाबाद पारी खेली और अंतिम ओवर में 18 रन बनाए।
इसके बाद रायॅल्स के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला और कुलदीप सेन ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लेकर टीम की जीत आसान कर दी। रॉयल्स ने लगातार तीन जीत हासिल करके 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। राजस्थान ने 8 में से 6 मैच जीते हैं और 2 हारे हैं।
बेंगलुरु की 9 मैचों में 5 मैच जीते हैं और 4 मैच हारे है। अश्विन IPL में 150 विकेट लेने वाले 8वें खिलाड़ी बने है। कुलदीप सेन ने फाफ डु प्लेसिस (23), ग्लेन मैक्सवेल (0) और वानिंदु हसरंगा (18) के विकेट झटके है। विराट कोहली को ओपनिंग करने का मौका मिला लेकिन उसमें भी वह नाकाम रहे।
प्लेइंग-XI
RR: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, डैरिल मिचेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।
RCB: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, सुयाष प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वानिन्दु हसरंगा, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।
