Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

रामप्रसाद मामले में हुई पायलट की एंट्री, मंत्री जोशी पर हो कार्रवाई 

आपणो राजस्थान
रामप्रसाद मामले में हुई पायलट की एंट्री, मंत्री जोशी पर हो कार्रवाई 

मंत्री महेश जोशी से परेशान होकर जयपुर में राम प्रसाद मीणा ने मौत को गले लगा लिया था। इस मामले में कांग्रेस सरकार के मंत्री का नाम आने केे बाद से कोई भी नेता वहां जाने की हिम्मत नहीं कर रखा था लेकिन पायलट ने घटनास्थल पर जाकर परिवार की बात सुनी और उचित कार्रवाही का भरोसा दिलाया। 

इस मामले मंत्री महेश जोशी, होटल रॉयल शेरटन के मालिक मुंजी टांक, देवा अवस्थी, लालचंद देवनानी, गिरधारी जी मंदिर के देवेंद्र शर्मा, ललित शर्मा का नाम लेते हुए राम प्रसाद ने वीडियो बनाया था।  पिछले 4 दिन से राम प्रसाद का शव कमरे में ही पड़ा है जिसका गुरुवार देर रात पोस्टमार्टम किया गया।​

Mahesh Joshi के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

सचिन पायलट मीणा के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा- हम लोग आपके साथ है। जो भी इस मामले में शामिल है उन पर कार्रवाही की मांग की है। इस दौरान धरने पर मौजूद ​बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा से भी बातचीत की। पायलट के साथ जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, वेद प्रकाश सोलंकी व अन्य नेता मौजूद रहे।

भूमाफिया और अफसरों ने ली गरीब की जान

रामप्रसाद मीणा में नामजद आरोपियों में से पुलिस ने तीन आरोपियों राकेश टांक, देव अवस्थी, लालचंद देवनानी को गिरफ्तार किया है। मामले में चार आरोपी भी जिसमें एक नाम मंत्री महेश जोशी का भी है। प्रशासन और परिवार के बीच वार्ता हो रही है और जल्द ही 8 मांगों को मानकर उनको न्याय दिलाने की बात कही जा रही है।