कोरोना मरीजों का आंकड़ा कुछ दिन पहले ही कम होना शुरू हुआ था और अचानक से इसके मरीज बढ़ने शुरू हो गए है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो देश में आंकड़ा 10 हजार के करीब पहुंच गया है जो खतरे की घंटी है। मौतों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है और इसी वजह से केंद्र सरकार ने इसको लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
Gangster को STF टीम के साथ लाया गया | Atiq Ahmed
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव केस बढ़कर 10 हजार के पार हो चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले गुजरात और महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी आंकड़े तेजी से बढ़ने शुरू हो गए है जो चिंता का विषय है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोविड के बढ़ते मामलों के पीछे नया वैरिएंट हो सकता है जो तेजी से फैल रहा है। कोविड से जुड़े सारे प्रोटोकॉल का पालन करके इससे बचा जा सकता है। मौसम में बदलाव को भी इससे जोड़ा जा रहा है।
