Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

दिनदहाड़े छात्र ने छात्रा को मारी ​गोली, फिर खुद ने किया सुसाइड 

दिल्ली-NCR
दिनदहाड़े छात्र ने छात्रा को मारी ​गोली, फिर खुद ने किया सुसाइड 

ग्रेटर नोएडा स्थित शिव नाडर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र ने दिन दहाड़े अपने साथ पढ़ने वाली छात्रा की गोली मारकर की हत्या कर दी। इसके बाद छात्र ने खुद भी सुसाइड कर लिया। छात्रा कानपुर की रहने वाली है और इस सनसनीखेज वारदात ने सबको हैरान कर दिया है।

Captain Amarinder की राह पर Charanjit Singh Channi

छात्र अमरोहा का रहने वाला था और घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहली नजर प्रेम प्रसंग का मामला नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले वह छात्रा से बात कर रहा था इसके बाद दोनों लगे मिले। इसके बाद छात्र पिस्टल से छात्रा को गोली मार दी तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र ने हॉस्टल के रूम जाकर खुद को गोली मार ली जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनेां अच्छे दोस्त थे लेकिन कुछ समय से दोनों के मध्य झगड़ा चल रहा था। इसी वजह से यह घटना हुई है लेकिन पुलिस जांच में ही पूरी घटना की सच्चाई सामने आएगी।