मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग शुरू, सोनिया-प्रियंका समेत बड़े नेताओं ने डाला वोट

प्रकाशित: Oct 17, 2022 18:49रिपोर्ट: Navtej TV

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हो चुके है, और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को आयेंगे. कांग्रेस के सीनियर लिडर मल्लिकार्जुन खड्गे और शशि थरूर इस बार अध्यक्ष पद के चुनाव में आमने सामने है. आपको बता दें की कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का यह चुनाव पार्टी के 137 वर्षो के इतिहास में छठी बार और 22 सालों बाद हो रहा है. अध्यक्ष पद का यह चुनाव आयोजित करवाने के लिए देश भर में AICC मुख्यालय और 68 वोटिंग बूथ्स की व्यवस्था की गई है. गौरतलब है की अध्यक्ष पद के इस चुनाव में 9000 से ज्यादा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि मतदान करेंगे. इस चुनाव के जरिये इस बार पार्टी को 24 सालों बाद गांधी परिवार के अलावा कोई और अध्यक्ष मिलेगा.

14 साल के निर्दोष बच्चे को 5380 Watt Current के जोरदार झटके से सजा-ए-मौत


कोंग्रेस पार्टी की भूतपूर्व अध्यक्षा सोनिया गाँधी और प्रियंका गाँधी ने एकक मुख्यालय में अपना वोट डाला है.


अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार मल्लिकार्जुन खड्गे ने भी बेंगलुरु में अपना मतदान किया.


इस मौके पर राजनीती के जादूगर कहे जाने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की, कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव आज 22 साल बाद हो रहा है। आज ऐतिहासिक दिन है। यह चुनाव पार्टी में आंतरिक सद्भाव का संदेश देता है। गांधी परिवार से मेरे संबंध 19 अक्टूबर के बाद भी वही रहेंगे.


इस मतदान में कांग्रेस वरिष्ठ नेता और नामी वकील पी. चिदम्बरम्ब, जयराम रमेश और अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी अपना कीमती वोट डालकर मतदान किया. कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने कहा की कांग्रेस पार्टी हमारे देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराती है, पिछले 137 सालों के इतिहास में ये छठीं बार है जहां अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है, हमारी भारतीय राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण है।


अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार माने जाने वाले मल्लिकार्जुन खड्गे ने कहा है, यह चुनाव हमारी पार्टी का आंतरिक हिस्सा है, उन्होंने कहा की उन्हें और थरूर को मिलकर ही पार्टी को बनाना है और उन्होंने एक दुसरे से जो भी कहा वो पुर्णतः मैत्रीपूर्ण ही था. खड्गे ने बताया की शशि थरूर ने उन्हें मतदान शुरू होने पहले फ़ोन किया था और उन्हें शुभकामनायें दी थी और उभोने भी शशि थरूर को बधाईयाँ और शुभकामनायें दी.


अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और वर्डस्मिथ कहे जाने वाले शशि थरूर ने कहा की “मुझे विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी की किस्मत अब पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथों में हैं।


खड्गे को लेकर उन्होंने कहा, हमारे सामने कठनाईयां खड़ी हो गई हैं, क्योंकि पार्टी के नेता व अन्य संसाधन दूसरे उम्मीदवार के साथ हैं। थरूर ने कहा, कि यह कांग्रेस के पुनरुद्धार का समय है।