हरियाणा में आम पार्टी की राहें होंगी जटिल!
हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अरविंद केजरीवाल को निराशा हाथ लगी और उनकी उम्मीदें चकनाचूर हो गयी तो वहीँ बीजेपी ने आदमपुर की सीट पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की. वैसे तो कुछ दिन पहले ही यह साफ हो गया था कि उपचुनाव के मैदान में आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार ही नहीं था तो आप पार्टी के लिए यह भी एक झटका हैं कि पूर्व सीएम ओपी चौटाला की पार्टी के उम्मीदवार ने भी उनके उम्मीदवार से काफी ज्यादा मत हासिल किए|
विश्व हिन्दू परिषद का हितचिंतक अभियान

आपको बता दें कि उस समय केजरीवाल ने आमपुर उपचुनाव को हरियाणा के 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए ट्रेलर करार दिया था उन्होंने कहा कि दो साल बाद हरियाणा में चुनाव होंगे, अपने बेटे को तो एक बार मौका दो. चुनावी रैली के दौरान उन्होंने यह भीं बताया कि कैसे उन्होंने हिसार के कॉलेज और स्कूल में पढाई की थी. आम पार्टी के तमाम प्रयासों के बावजूद पार्टी आदमपुर के मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाई. अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही सितंबर में आदमपुर में एक रैली को संबोधित किया था. उन्होंने उस समय निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो भी किया था. रोड शो से एक दिन पहले, केजरीवाल ने अपना मेक इंडिया नंबर 1 अभियान भी हिसार से शुरू किया था.





