मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

भारत अर्थव्यवस्था का ब्राइट स्पॉट- पीएम मोदी

प्रकाशित: Nov 02, 2022 18:19रिपोर्ट: Navtej TV

इन्वेस्ट कर्नाटक 2022 के उद्घाटन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में दुनिया के कोने से आए सभी साथियों का भारत में स्वागत है, आपका कर्नाटक के बेंगलुरु में स्वागत है। यह वो जगह है जहां परंपरा भी है और तकनीक भी है।'' पीएम ने कहा, ''यह समय अर्थव्यवस्था और अनिश्चितता का है, लेकिन पूरा देश एक बात को लेकर आश्वस्त हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था के आधार बेहद मज़बूत है”

निवेशकों को रेड कॉर्पेट का माहौल दिया

Asaduddin Owaisi ने क्यों कसा पीएम मोदी पर तंज

​​​​​​​

पीएम मोदी ने कहा कि, ''यह वक्त भले ही वैश्विक संकट का है, लेकिन दुनियाभर के विशेषज्ञों, विश्लेषक और अर्थव्यवस्था के जानकार भारत को ब्राइट स्पॉट बता रहे हैं। हमने निवेशकों को रेट टेप के जाल में उलझाने के बजाय रेड कार्पेट का माहौल बनाया है। हमने नए-नए उलझाऊ कानून बनाने के बजाय उन्हें युक्तिसंगत बनाया है।''

हमारा मकसद प्रोडक्टिविटी को बढ़ाना है: PM

मोदी ने कहा, ''भारत के युवा बीते वर्षों में अपने यहां 100 से ज़्यादा यूनिकॉर्न बना चुके हैं। भारत में 8 साल में 80, 000 से ज़्यादा स्टार्टअप्स बने हैं। हमारा मकसद प्रोडक्टिविटी को बढ़ाना भी है और ह्युमन केपिटल को इंप्रूव करना भी है।''