गुजरात के चुनावी रंग में रंगे पीएम मोदी!
गुजरात चुनाव को लेकर राजनैतिक जंग छिड चुकी हैं सभी पार्टी सरकार बनाने में लगी हुयी हैं तो वहीँ पीएम मोदी भी बीजेपी की नैया पार लगाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं. पीएम मोदी ने गुजरात चुनाव के एलान के बाद पहली बार प्रचार के लिए गुजरात के वलसाड पहुंचे जहाँ मोदी पूरी तरह चुनावी रंग में रंगे हुए नजर आ रहे थे और उन्होंने पहले रोड शो किया. इस काफिले में उन्होंने इकट्ठा लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और काफिले में मौजूद लोगों को निराश नहीं किया|
VARUN DHAWAN हुए बीमारी से परेशान

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने वलसाड से आदिवासी कार्ड भी खेला जिधर ने कहा, कि मेरी ABCD ही A फॉर आदिवासी से शुरू होती हैं. अमेरिका से आई एक महिला भी पीएम मोदी को सुनने के लिए भीड़ में खड़ीं रहीं. पीएम मोदी की यात्रा इधर ही समाप्त नहीं हुयी वलसाड के बाद मोदी भावनगर के लिए रवाना हुए. जहां वह एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसमें 552 जोड़ों की शादी करवाई गई. मोदी ने शादी के सभी जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया

जानकारी के अनुसार गुजरात में 1 दिसंबर और पांच दिसंबर को दो चरणों में वोटिंग है, जिसमें 182 विधानसभा सीटों का फैसला होना है. पिछले 27 साल से गुजरात में बीजेपी सरकार है और वहीँ इस बार बीजेपी ने 182 सीटों में 160 से ज्यादा सीटें जीतने का टारगेट बनाया है.





