दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल का पॉल्यूशन पर सोल्यूशन...
दिल्ली में प्रदुषण को लेकर सरकार ने कड़े कदम उठाये हैं दरअसल सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि राजधानी दिल्ली में 05 नवंबर से प्राइमरी स्कूल बंद किया जायेगा यही नहीं इसके साथ ही कक्षा 5वीं के ऊपर की सभी कक्षाओं के लिए आउटडोर एक्टिविटी पर भी रोक लगा दी है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में वाहनों के लिए ऑड-ईवन लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है.

बता दें कि बीजेपी स्कूल बंद करने को लेकर लगातार मांग कर रही थी. जिसके बाद आखिरकार दिल्ली सरकार की तरफ से ये फैसला लिया गया है. वहीं नोएडा अथॉरिटी ने कल आदेश जारी करके कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद करके ऑनलाइन मोड से पढ़ाई के आदेश दे दिए हैं. यहीं नहीं दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा था कि, आज मैं एक दादा की हैसियत से आया हूं. मेरा छोटा नाती है उसकी भी तबीयत ख़राब हो रही है. प्रदूषण इतना ज़्यादा है कि बच्चों के साथ खिलवाड़ हो रहा है और मैं दिल्ली सरकार से मांग करता हूं कि दिल्ली के स्कूलों को बंद किया जाए और इन मासूमों की सेहत के साथ खिलवाड़ ना हो.





