मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

नए काँग्रेस अध्यक्ष राजस्थान के बागी विधायकों को सजा दे- सचिन पायलट

प्रकाशित: Nov 02, 2022 16:56रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में सत्ताधिन काँग्रेस का अंदरूनी विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है, अब ऐसे में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री गहलोत के खेमे के वफादार विधायकों पर एक्शन लेने की मांग की है। पायलट ने एक निजी न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि काँग्रेस के नव-निर्वाचित अध्यक्ष महोदय मल्लिकार्जुन खड़गे जी से में यह निवेदन करता हूँ कि राजस्थान में काँग्रेस के बागी विधायकों पर एक्शन लें, जिन विधायकों को जवाब देने के लिए नोटिस भेजा गया है उन्हे अपना जवाब दाखिल करना चाहिए।

SMS ट्रोमा केयर सेंटर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

​​​​​​​

उन्होंने कहा, "कांग्रेस एक पुरानी पार्टी है...मैं नए अध्यक्ष से अनुशासनहीनता के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं। राजस्थान में अनिर्णय का माहौल खत्म किया जाए” बता दें की यह नोटिस पूर्व में 25 सितंबर को मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर मीटिंग के बाद जारी किए गए थे। यह नोटिस, पर्यवेक्षक बनकर आये अजय माकन और मल्लिकार्जुन खरगे की रिपोर्ट के बाद जारी किये गये थे।