मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

पंजाब के CM भगवंत मान कल करेगें दूसरी शादी, जानिए कौन बनेगी दूसरी दुल्हन!

प्रकाशित: Jul 07, 2022 10:41रिपोर्ट: Navtej TV

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। जिसके बाद पत्नी अमेरिका चली गई। पहली पत्नी से सीएम मान को 2 बच्चे हैं। उनके बेटा-बेटी अमेरिका रहते हैं। वह सीएम भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी आए थे। सीएम भगवंत मान की शादी चंडीगढ़ के सीएम हाउस में होने जा रही है, वो डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी के बंधन में बंधेंगें, इस शादी में कुछ खास लोग लोग ही शामिल होंगे। भगवंत मान की शादी की तैयारियां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में किया गया है। गुरुवार को यह शादी बहुत ही लो प्रोफाइल में हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने पहुंचेंगे।

भगवंत मान की शादी की तैयारियों का जिम्मा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा के हाथ हैं। राघव चड्ढा खुद सारी तैयारियां कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को बेहद गुप्त रखा गया। किसी को कार्यक्रम की भनक नहीं लगी। भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाजों से होगी, इसे देखते हुए ही सारी तैयारियां की गई हैं।

खाते-खाते लोग पहुंचे Petrol Pump, चलता-फिरता Restaurant नहीं देखा होगा आपने!

आपकों बतां दे कि भगवंत मान एक बार खुद कहा था कि वो राजनीति की वजह से परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं. इसलिए उनकी पत्नी से उनसे दूरी बना ली. इतना ही नहीं तलाक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा थी. इसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने पंजाब को अपने परिवार के ऊपर चुना. राजनीति के लिए वे पत्नी से अलग हो रहे हैं, ऐसे में उनका दोबारा शादी करना चर्चाओं में है।