मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

'प्रधानमंत्री संग्रहालय' को लेकर मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

प्रकाशित: Apr 24, 2022 15:28रिपोर्ट: Navtej TV


'प्रधानमंत्री संग्रहालय' को लेकर मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' के 88वें एपिसोड को संबोधित किया, उन्होने कहा कि 'प्रधानमंत्री संग्रहालय' को जनता के लिए खोल दिया गया है, अब लोग पीएम के योगदान को जान सकेंगे उनसे जुड सकेंगे, पीएम मोदी ने #MuseumQuiz का उपयोग करके नमो ऐप और सोशल मीडिया पर सवालों के जवाब देने की अपील की.

ये है पीएम मोदी द्वारा पूछे गए वो सवाल

  • भारत में डाक टिकट से जुड़ा नेशनल म्यूजियम कहां है.
  • देश का एक मात्र काइट म्यूजिमय कहां है. यहां रखी सबसे बड़ी पतंग का आकार 22 गुणा 16 फीट है.
  • मुंबई में कौन सा म्यूजिमय हैं, जहां करंसी का इवोल्यूशन देखने को मिलता है. यहां 6वीं शताब्दी के सिक्कों के साथ ई मनी भी मौजूद है.
  • किस शहर में एक रेल म्यूजियम है. जहां 45 साल से लोग भारतीय रेल की विरासत देख रहे हैं.

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने एक श्लोक का जिक्र करते हुए गणित विषय की चर्चा की. उन्होंने कहा,'यत किंचित वस्तु तत सर्वं, गणितेन बिना नहि! अर्थात इस संसार में जो कुछ भी है, सब गणित पर आधारित है।

बिहार में 'खेला होबे' बढ़ी सियासी हलचल!

पीएम मोदी ने गुरुग्राम में रहने वाले सार्थक का नाम लेते हुए कहा कि वो प्रधानमंत्री संग्रहालय देखकर आए हैं. सार्थक का कहना है कि जब वे पीएम संग्रहालय गए तो उन्हें पता चला कि वे कई चीजों के बारे में कुछ नहीं जानते हैं, उन्हे वहां संग्राहालय में महात्मा गांधी, जेपी नारायण और हमारे पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में भी ज्ञानवर्धक जानकारी मिली. प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास को लेकर हमारे देश के लोगों की जिज्ञासा काफी बढ़ रही है।