मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

रीट और SI पर मंडराने लगे खतरे के बादल, इन प्रश्नों पर लगी याचिका!

प्रकाशित: Nov 09, 2021 11:02रिपोर्ट: Navtej TV
राजस्थान में रीट और एसआई भर्ती में जिस तरह की धाधली की खबरे सामने आई थी उसको लेकर राज्य सरकार ने साफ कर दिया था कि अगर एक दो जगह पर धाधली की खबरे आई तो उसकी जांच करवाई जाएगी। लेकिन रीट परीक्षा व्यापक स्तर पर पेपर आउट होने की खबरों के साथ पेपर आउट करने वाला मास्टर माइंड भजनलाल अभी तक एसओजी की पकड़ से दूर होना भी कई प्रकार के सवाल खड़े कर रही है। रीट परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है कि इतनी जल्दबाजी में परिणाम जारी करने से कई अभ्यर्थियों के परिणाम में खामियां भी पायी गई है।

रीट और एसआई परीक्षा के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में कई प्रकार की याचिकाएं पेश की गई हैं जिन पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। रीट के विवादित प्रश्नों को लेकर रामेश्वर प्रसाद शर्मा व अन्य की ओर से पेश याचिकाओं पर जल्द सुनवाई होगी और इस याचिका में लगभग 10 प्रश्नों को लेकर सवाल खड़े किये गये है।

इन याचिकाओं में कहा गया है कि बोर्ड ने जोउत्तर कुंजी जारी की है वह गलत है और मांग की गयी कि विशेषज्ञ कमेटी गठित कर विवादित प्रश्नों की जांच करवाकर गलत प्रश्नों के बोनस अंक दिए जाने चाहिए। वहीं दूसरी तरफ एसआई भर्ती में हुई धाधली की सीबीआई से जांच करवाने के प्रश्न पर सकारात्मक संकेत दे दिये है। अगर इन दोनों भर्तियों पर कोर्ट कुछ बड़ा फैसला लेता है तो इन पर खतरे के बादल मंडरना निश्चित है।
जिन प्रश्नों पर याचिका लगाई है वह अनुमान के आधार पर है।1. महारणा प्रताप2. तिहाड़ जेल3. समवर्ती सूची4. साहस5. बेरी6. समोदर7. परख8. जिला उपभोक्ता मंच
अगर इन प्रश्नों को लेकर किसी प्रकार का फैसला होता है तो रीट का एक बार फिर परिणाम जारी हो सकता है जिसमें कई लोगों के अंकों पर उतार—चढाव देखने को मिल सकता है।