मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

फिर दहल उठा अमेरिका, पहले दादी को फिर 21 मासूम बच्चों को मारी गोली

प्रकाशित: May 25, 2022 17:18रिपोर्ट: Navtej TV

अमेरिका से एक ​बार फिर दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है जिसमें टेक्सास के युवाल्डे में रॉब एलिमेंट्री स्कूल में एक 18 वर्षीय युवक ने अंधाधुंध फायरिंग करके 21 लोगों की जान ले ली है। मरने वालों में 2 टीचर,13 बच्चे और स्कूल के स्टाफ मेंबर्स भी शामिल है। अमेरिका में इस प्रकार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है और इस घटना में हमलावर ने पहली अपनी दादी को भी गोली मारी थी।

समलैंगिक संबंध बनाने इंसानों में तेजी से फैल रही है ये खतरनाक बिमारी!

हमलावर को पुलिस ने मारने का दावा किया है। हमलावर खुद भी स्टूडेंट है। यह घटना 2012 में हुई कनेक्टिकट के न्यूटाउन में सैंडी हुक एलिमेंट्री हाईस्कूल की याद दिलाती है। उस समय भी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, इनमें 20 बच्चे थे। घटना के बाद अमेरिका में 4 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। हमलावर युवाल्डे हाईस्कूल का छात्र है।


हमलावर की पहचान सल्वाडोर रामोस के तौर पर होने का दावा किया जा रहा है। हत्यारे पहले हथियार खरीदा और उसे इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया। अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने घटना पर गहरा दुख जताया है। अमेरिका के कई शहरों की स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं चुकी है।