राजस्थानः पाली में सड़क हादसा, 6 रामदेवरा श्रद्धालुओं की मौत तो 24 से अधिक घायल
रामदेवरा के लिए दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए है। हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज.सिरोही हाईवे पर हुआ।
EPISODE-02: Bollywood की बड़ी खबरों पर एक नजर!
इस हादसे के बाद पीएम मोदी ने कहा दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि हादसे में घायल हुए लोग जल्दी स्वस्थ हो जाएं।
ट्रॉली में 25 से 30 लोग सवार थे और वे रामदेवरा के लिए जा रहे थे। पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी तो ट्रैक्टर आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराया और दोनों ट्रेलर के बीच फंस गया है। सभी श्रद्धालु गुजरात के बनासकांटा जिले के हैं। इनमें से अधिकतर कुकड़ी गांव के बताए जा रहे हैं।





