मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

कोरोना के बाद चूहों से फैलने लगा ये खतरनाक वायरस, जानें इसके लक्षण

प्रकाशित: Feb 16, 2022 21:25रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना की तीसरी लहर का असर कम होने से दुनिया के सभी देशों को थोड़ी राहत मिली है और अब लगने लगा है कि इस वायरस का जल्द ही खात्मा हो सकता है। लेकिन इन दिनों एक ऐसी बीमारी फैलने की खबर आ रही है जिसने लोगों को चिंता बढ़ा दी है और बताया जा रहा है कि यह चूहों के कारण फैल रही है।

पत्नी की मरने से पहले आखिरी इच्छा Ex Boyfriend से करना चाहती है Sex पति परेशान

वैज्ञानिकों के अनुसार यह बीमारी लासा फीवर है जो चूहों से फैल रही है। ये अफ्रीका के चूहों में पाई जाती है और इसके कारण बुखार की समस्या होती है। इस प्रकार की बीमारी का पहले भी असर देखा गया था लेकिन एक बार फिर इस बीमारी ने जन्म लिया है जो चिंता का विषय बन गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, लासा फीवर के कारण मृत्यु दर कम है लेकिन कुछ लोगों के लिए यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। कई दूसरी बीमारियों से पीड़ित या प्रेग्नेंसी महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक है। सही समय पर इलाज न मिलने से ये बीमारी ज्यादा खतरनाक रूप धारण कर सकती है।


यह बीमारी एक दूसरे के संपर्क में आने के साथ ही फैलती जाती है और इसी वजह से इसका खतरा ज्यादा बताया जा रहा है। इस बीमारी के लक्षण की बात करें तो बुखार, थकान, सिर दर्द, सूजन, ब्लीडिंग, पीठ और पेट में दर्द होना बताया जा रहा है। इस बीमारी ने अभी तक अपना ज्यादा प्रभाव नहीं दिखाया लेकिन इसका खतरा हो सकता है।

इस बीमारी का पहला केस 1969 में आया था और इसके कारण उस समय दो लोगों की मौत हुई थी।इस बुखार का नाम लासा फीवर रखा गया और वायरस का नाम लासा वायरस है। कोरोना के कारण लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हुआ है तो इसका खतरा बढ़ गया है।