मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

अग्निपथ की आग में झुलस गई देश की करोड़ों की सम्पति

प्रकाशित: Jun 23, 2022 22:52रिपोर्ट: Navtej TV

देश में अग्निपथ योजना का विरोध इस कदर हुआ कि अलग-अलग राज्यों में आगजनी की घटनाएं देखने को मिली, प्रदर्शकारियों ने ना सिर्फ रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया बल्कि कई ट्रेनों को आग लगा दी, रेलवे को इससे एक हजार करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है, इतना नुकसान तो रेलवे को पिछले एक दशक में कभी नहीं हुआ...

ये है Daaru ..ये सिर्फ गम भुलाता है Daaru Party में डांस करते हुए लड़कियों का वीडियो वायरल

रेलवे के द्वारा बीते 18 जून को बताया था कि उसे चार दिन के प्रदर्शन में ही 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है, अक्सर देश में देखा गया है कि कोई भी विरोध प्रदर्शन हो या कोई आंदोलन हो, प्रदर्शनकारी अक्सर रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं. इससे पहले इसी साल जनवरी में RRB-NTPC एग्जाम के रिजल्ट को लेकर भी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था. उस समय भी रेलवे की करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था, रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2020-21 में रेलवे को कानून व्यवस्था बिगड़ने और विरोध प्रदर्शनों के चलते 467.20 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ था.

इसमें से 465 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान अकेले पंजाब में हुआ था. इसकी एक वजह किसान आंदोलन भी रही. इससे पहले 2019-20 में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा नुकसान रेलवे को हुआ था.इस साल रेलवे की संपत्ति का नुकसान हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा होने का अनुमान है. प्रदर्शनकारियों के ट्रेनों को जलाने और पटरियों को नुकसान पहुंचाने से रेलवे को नुकसान तो हो ही रहा है, टिकट कैंसिल करवाने और रिफंड करने से भी उसे नुकसान उठाना पड़ रहा है. 60 करोड़ से ज्यादा यात्री टिकट कैंसिल करवा चुके हैं।


रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है और ऐसा करने पर 5 साल कैद की सजा हो सकती है. रेलवे एक्ट, 1989 की धारा 151 में इसके लिए सजा का प्रावधान भी किया गया है, रेलवे के नुकसान को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेलवे संपत्ति की रक्षा के लिए सरकार रेल अधिनियम को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।