मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

वायु सेना का मिग 21 हुआ क्रैश,पायलट ने बचाई 2500 लोगों की जान!

प्रकाशित: Jul 29, 2022 16:24रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान के बाड़मेर जिले में गुरुवार देररात एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन जैसे ही जमीन से टकराया प्लेन में भीषण आग लग गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई है। घटना इतनी भयाभय थी कि विमान का मलबा करीब 1 किमी के दायरे में जाकर बिखर गया। इस हादसे में विमान में दोनों पायलटों के पैराशूट न खोलने के कारण प्लेन में मौजूद दोनों पायलट मौके पर ही शहीद हो गए है।

Air Force का Mig-21 Crash, खुद की जान गवाकर Pilot ने बचाई 2500 लोगों की जान!

आपको बता दें ए फाइटर जेट मिग 21 के क्रैश होने की सूचना से गांव में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग आग की लपटें देखकर भागने लगे। हालांकिए यह घटना करीब रात 9 बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि विमान हादसे से पहले आबादी वाले इलाके से दूर पहुंच चुका था। भारतीय वायु सेना का कहना है ए वायुसेना का एक ट्विन सीटर मिग.21 ट्रेनर विमान राजस्थान के उतरलाई हवाई अड्डे से प्रशिक्षण के लिए उड़ान के लिए रवाना हुआ था।

जहां रात करीब 9.10 बजे बाड़मेर के पास विमान दुर्भाग्य बस क्रैश हो गया। इस दौरान दोनों पायलटों की मौत हो गई है। इस हादसे में दोनों पायलट ने खुद की जान की परवाह किए बगैर 2500 लोगों की जान बचाई और आग लगे मिग को गांव से 2 किलोमीटर दूर रेत के टीले की तरफ ले गए। हवा में ही मिग में आग लग चुकी थी। दोनों पायलट को इस बात का अंदेशा भी हो गया था। ऐसे में दोनों मिग को गांव से दूर ले गए। हादसे के बाद 3 किलोमीटर तक धमाका सुनाई दिया।