मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

अमेरिका ने आतंक के आका जवाहिरी को मौत के घाट उतारा

प्रकाशित: Aug 02, 2022 16:41रिपोर्ट: Navtej TV

अमेरिका को आतंक के खिलाफ ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है और काबुल में ड्रोन हमले में अल कायदा सरगना अयमान अल-जवाहिरी को मार गिराया है. जवाहिरी की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खुद व्हाइट हाउस से जानकारी दी कि CIA ने ड्रोन स्ट्राइक में अल जवाहिरी को मार गिराया है। ये वो ही अल जवाहिरी था जिसके तार 11 सितंबर 2001 को अमेरिका के ट्विन टॉवर पर हुए विमान हमलों से जुड़े थे। इस हमले में 2977 लोगों की मौत हो गई थी,अल जवाहिरी पर 25 मिलियन डॉलर यानी 1.97 अरब रुपए का इनाम रखा गया था।

युवती ने सहेली की ‘धंधे वाली नाम से बनाई Fake Id और फिर हुआ ये कांड!

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को अप्रैल में जवाहिरी के काबुल में छिपे होने की जानकारी मिली थी. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के माध्यम से उसकी पत्नी, बेटी और परिवार की पहचान की गई, जवाहिरी के घर में मौजूद महिलाएं आतंकवादी 'ट्रेडक्राफ्ट' का इस्तेमाल करती थीं. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया था कि काबुल में जवाहिरी की लोकेशन की जानकारी सामने न आए. इतना ही नहीं जवाहिरी भी घर से बाहर नहीं निकला, जवाहिरी कब कब घर की बालकनी पर आता है. अमेरिकी अधिकारी लगातार उसकी गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे. इसके तहत ऑपरेशन तैयार किया गया, अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात का भी ध्यान रखा कि नागरिकों को नुकसान न पहुंचे, प्लान लीक न हो, इसे भी ध्यान में रखा गया, इसलिए काफी सीमित लोगों को इस प्लान में शामिल किया गया।


अल कायदा चीफ अल जवाहिरी अपनी एक खास आदत की वजह से मारा गया. अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जवाहिरी को बार-बार अपने घर की बालकनी पर आने की आदत थी, जो उसे भारी पड़ गई. बालकनी में आने की आदत की वजह से अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के अधिकारियों को जवाहिरी के काबुल में छिपे होने की भनक लग गई और उन्‍होंने रिपर ड्रोन से हेलफायर मिसाइलें दागकर जवाहिरी का काम तमाम कर दिया।

वहीं अमेरिका द्वारा काबुल में किए गए इस ऑपरेशन की तालिबान ने निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है, अमेरिका ने अपने इस मिशन की जानकारी तालिबान को भी नहीं दी थी।