रिजॉर्ट के VIP गेस्ट लिस्ट के साथ नहीं सुलझ रहीं अंकिता केस की गुत्थियां
अंकिता भंडारी की मौत का राज दिनों दिन उलझता ही जा रहा है और इसी वजह से लोगो का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। जिस रिजॉर्ट पर बुलडोजर चला वह भी सवालों के घेरे में खड़ा है कि यह सबुत मिटाने के लिए ऐसा किया गया था। इस केस में पुलकित ही नहीं बड़ी मछलियां भी शामिल है जिनको बचाने के लिए इस केस की गुत्थियों को सुलझाया नहीं जा रहा है।
सीएम ने अंतिम संस्कार से पहले देश की बेटी को न्याय दिलाने का वादा तो किया लेकिन समय बीतने के साथ न्याय मिलने की उम्मीद टूटती हुई नजर आ रही है। अंकिता की मौत के बाद रिजॉर्ट में काम कर चुके कई महिला कर्मचारियों ने ऐसे राज खोले है जो सबको हैरान कर रहे है।
बताया जाता है कि यहां काम के नाम पर महिलाओं को देहव्यापार के लिए मजबूर किया जाता था और ऐसा नहीं करने पर उनको नोकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। इस वजह से अंकिता का मर्डर हुआ था उसने मरने से पहले अपनी दोस्त को इसके बारे में बताया था और इसके बाद भी इस हत्या का खुलासा नहीं हुआ है।
Ankita के हत्यारे का अय्याशी भरा Resort, Bulldozer चलाकर BJP ने पार्टी से निकाला
पुलकित ने अंकिता से बहाना बनाकर बराबर वाले कमरे में शिफ्ट होने का प्लान बनाया था। एक रात पुलकित ने अंकिता के रूम में बैठ कर शराब भी पी और फिर अंकिता को जबरन गले लगाने का प्रयास किया। इसके बाद उसने इस गलती के लिए माफी मांगी लेकिन यह उसकी चाल थी।

रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर वीआईपी मेहमानों को स्पेशल सर्विस देने का दबाव था। अंकिता साफ शब्दों में कहा था मैं गरीब परिवार से आती हुं लेकिन 10 हजार रुपये के लिए खुद को बेचूंगी नहीं। लेकिन इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले को पहले दबाने का प्रयास किया था लेकिन जनता के आक्रोश को देखते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की गई लेकिन जांच में देरी के कारण मामला उलझता हुआ दिख रहा है। इस हत्या को लेकर बीजेपी के नेताओं पर आरोप लग रहे है क्योंकि इस रिजॉर्ट में आने वाले वीआईपी गेस्त का खुलासा नहीं हो रहा अगर उनका पता चल जाएगा तो इसके पूरे राज खुल जाएंगे।





