राजस्थान में BJP नेताओं में अंदरूनी कलह, शॉर्ट नोटिस पर बुलाई कोर कमेटी की बैठक
एकजुट होने की बार-बार सलाह देने के बावजूद पार्टी नेताओं की जनता के सामने गुटबाजी और आंतरिक कलह का बार-बार पर्दाफाश हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा इन मुद्दों पर राजस्थान के बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की क्लास लेंगे
Permafrost की वजह से आ सकती है Corona से भी घातक महामारी, खत्म हो सकती है दुनिया
राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए उठापटक अब आम बात हो गई है। वहीं सीएम चेहरे को लेकर राजस्थान के बीजेपी नेताओं में अंदरूनी कलह बढ़ गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार सुबह शॉर्ट नोटिस पर जानकारी देते हुए अचानक आज दिल्ली में शाम 6 बजे राजस्थान बीजेपी कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। राजस्थान में बीजेपी नेताओं की 'एकला चलो' यात्रा और देवदर्शन, धार्मिक-सामाजिक दौरों के नाम पर खुद का स्वागत करने, बधाई कार्यक्रम आयोजित करने और अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं करने की शिकायतें पार्टी आलाकमान तक पहुंच चुकी हैं।
पार्टी संगठन में नाराजगी
राज्य पार्टी संगठन को बिना बताए इस तरह के दौरे करने पर पार्टी संगठन में नाराजगी है। वहीं पार्टी संगठन के पहले से तय कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता भी नहीं पहुंच रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा स्वीकार करने के लिए ज्ञापन सौंपने गए भाजपा नेताओं द्वारा वसुंधरा राजे को आमंत्रित नहीं किए जाने से एक बार फिर विवाद बढ़ गया है।
दिल्ली में रखी गई बैठक
एकजुट होने की बार-बार सलाह देने के बावजूद पार्टी नेताओं की जनता के सामने गुटबाजी और आंतरिक कलह का बार-बार पर्दाफाश हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा इन मुद्दों पर राजस्थान के बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की क्लास लेंगे। इसलिए सख्त माहौल में होने वाली इस बैठक को जयपुर की जगह दिल्ली में रखा गया है।

जन आक्रोश रैली की तैयारी
बैठक में नड्डा एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम के प्रस्तावित दौरे के संबंध में भी निर्देश देंगे। प्रदेश की गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ पर 17 दिसंबर को होने वाली जन आक्रोश रैली की तैयारी काला दिवस मनाने पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में राजस्थान में भाजपा के आंदोलन, धरना-प्रदर्शन, केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों के दौरे का रोडमैप तैयार करने पर भी चर्चा होगी। कल शाम सतीश पूनिया दिल्ली पहुंच चुके है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य और राजस्थान के कोर कमेटी सदस्य, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी सहित कई नेताओं से मुलाकात की।





