मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने पकड़ा लाल साड़ी वाली महिला का हाथ, जानें उसका पूरा राज

प्रकाशित: Sep 12, 2022 23:00रिपोर्ट: Navtej TV

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 6 दिन है जैस.जैसे ये यात्रा आगे बढ़ते जा रही है कभी किस वजह से तो कभी किस वजह लगातार चर्चाओं में है, कभी राहुल गांधी के जूते को लेकर चर्चा हो रही है तो कभी उनकी टी.शर्ट को लेकर। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक फोटों वायरल हो रही है जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक लाल साड़ी वाली महिला के साथ दिख रहे है। राहुल ने यात्रा में उस महिला का हाथ पकड़ रखा है और यात्रा में राहुल गांधी के साथ.साथ चल रही है तो लोगों के मन में सवाल खड़े हो रहे कि आखिर वो महिला है कौन।

लाल साड़ी में दिख रही इस महिला का नाम एम वसंतकुमारी है। वसंतकुमारी 23 से अधिक वर्षों से बसें चला रही है। उन्हें एशिया की पहली महिला बस ड्राइवर भी कहा जाता है। चेन्नई की रहने वाली वसंतकुमारी आज राज्य का जाना.पहचाना नाम है। जब उन्होंने गाड़ी चलाना शुरू किया तो पैसों की तंगी ने उन्हें इस पेशे में ला दिया। हालांकि वसंतकुमारी का कहना है कि उन्हें ड्राइविंग का भी शौक है।

वसंतकुमारी का जीवन इतना आसान नहीं रहा है। बचपन में मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी महिला से शादी कर ली। 19 साल की उम्र में उसने एक ऐसे व्यक्ति से शादी की जो पहले से ही चार बच्चों का पिता था। उसके दो बच्चे भी हैं। पति की मजदूरी से घर चलाना मुश्किल हो गया। इसलिए उसने बस चलाने की सोची। उन्हें पहले से ही ड्राइविंग का शौक था इसलिए उन्होंने इसे करने में भी संकोच नहीं किया।

वहीं आपकों बतां दे कि भारत जोड़ो यात्रा आज तमिलनाडु का सफर तय कर केरल में प्रवेश कर चुकी है। एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में प्रवेश करने के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पदयात्रा कर रहे ज्यादातर यात्री बदल गए। मतलब यह कि राहुल के साथ अब नए प्रदेश और अतिथि यात्री पदयात्रा करेंगे। केरल में यात्रा करीब 19 दिन में 450 किलोमीटर का सफर तय करेगी।