भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलेगा एक पूरा गांव
राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अपने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा 150 दिन तक चलेगी जो कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा देश के 12 राज्यों से होते हुए 3570 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे जिसमें कई मौजूदा सीएम से लेकर अन्य बड़े नेता होंगे।
गणेश उत्सव में हनुमान जी की नाचते-नाचते मौत!
राहुल गांधी साफ कर दिया है कि यात्रा के दौरान चह किसी होटल में नहीं रुकेंगेऔर राहुल गांधी साधारण तरीके से इस पूरी यात्रा को पूरा करेंगे। इसके बाद हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि इतनी लंबी यात्रा के दौरान राहुल गंाधी कैसे रहेंगे और कैसे उनका खानापीना होगा। इस यात्रा के माध्यम से आम लोगों से जुड़ने का ध्यान रखा गया है और इसीलिए चमक.दमक से दूर साधारण तरीके से इस यात्रा को पूरा किया जाएगा।
रात्रि विश्राम गांव में होगा और राहुल गांधी के साथ खाना भी खाएंगे। इस यात्रा में अधिकतर लोग कन्याकुमारी से ही शामिल हो जाएंगे जो 5 महीने तक साथ रहेंगे। यात्रा एक दिन में 22 किलोमीटर तक चलेगी, सुबह 7 बजे शुरू होगी और सुबह 10 बजे तक चलेगी और इसके बाद कुछ घंटे के आराम के बाद यात्रा दूसरे पहर में 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी।

इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ पार्टी के 100 नेता भी शामिल होंगे जिसमें 28 महिलाएं भी हैं। कांग्रेस नेताओं के साथ सुरक्षाकर्मी, फोटोग्राफर, सोशल मीडिया टीम जैसे अन्य लोग भी साथ रहेंगे। इसमें लगभग 300 से 500 लोग एक साथ चलेंगे।





