मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान,  मुफ्त में लगेगी कोरोना की बूस्टर डोज!

प्रकाशित: Jul 14, 2022 18:05रिपोर्ट: Navtej TV

मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज को सभी के लिए फ्री कर दिया है. 18 साल के ऊपर वालों को मुफ्त में ही बूस्टर डोज दिया जाएगा. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार का ये अहम फैसला माना जा रहा है, इस समय देश में रोजाना 15 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. ऐसे में सभी को टीका लगे और समय रहते लगे, इसे देखते हुए सरकार ने बूस्टर डोज को 18 वर्ष से ऊपर वालों के लिए फ्री कर दिया है.


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी है कि 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक बूस्टर डोज का ये अभियान चलाया जाएगा. इस समय देश में 199 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं, अब सरकार का ये फ्री में बूस्टर डोज देने वाला फैसला इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि देश में ज्यादातर लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं.

राष्ट्रपति जिस बग्घी की करते है सवारी वो जीती गई थी टॉस में!

लेकिन बूस्टर डोज लेने में लापरवाही दिखाई जा रही है. ऐसे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़े और वे आगे आकर वैक्सीन लगवाएं, इसलिए सरकार ने 75 दिनों के लिए मुफ्त में ही बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया है.