जयपुर में ओमिक्रोन का बड़ा विस्फोट, एक दिन में 21 नए मामले
राजस्थान में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ है और एक दिन में 21 नए केस आने से हड़कंप मच गया है। ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर सीएम गहलोत ने पहले ही चिंता जाहिर की थी और एक दिन बाद ही मरीजों का आंकड़ा 50 के पास पहुंच गया है। राजस्थान में ओमिक्रोन वेरियंट के मरीजों की संख्या अब 43 हो गयी है। आज जयपुर में 11, अजमेर में 6 और उदयपुर में 3 मरीजे मिले हैं।
ओमिक्रॉन को सीएम गहलोत ने बताया बड़ा खतरा, जल्द लेंगे सख्त फैसला
राजस्थान में सबसे ज्यादा मरीजों का आंकड़ा जयपुर का है जहां 28 मरीज है इसके बाद सीकर में 4, अजमेर में 7, उदयपुर में 3 मरीज मिले हैं। अगर सरकार सख्त गाइडलाइन जारी नहीं करती है तो ओमिक्रॉन का खतरा तीसरी लहर बनकर लोगों की जान लेने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

सीएम गहलोत ने कहा कि ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता ही जा रहा है और प्रदेशवासियों को इस खतरे से बचाने के लिए आने वाले दिनों कुछ जरूरी कदम उठाये जा सकते हैं। सीएम ने कहा कि कई राज्यों ने कोरोना के खतरे को देखते हुए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिये है।
सीएम ने कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर कहा कि पिछले कुछ समय से लापरवाही ज्यादा बढ़ गई है। इसमें हम राजनीतिक दलों की भी बड़ी गलती है। चुनावों के कारण इसमें भाग लेना पड़ता है और लेकिन अब हम इस प्रकार की गलतियां नहीं करेंगे। वैक्सीनेशन अभियान की जिम्मेदारी अब केंद्र से ज्यादा हमारी है।





