बिहार में बीजेपी को बड़ा झटका, नीतीश होंगे महागठबंधन के सीएम
बिहार की सियासत में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है और किसी भी समय बीजेपी को नीतीश कुमार बड़ा झटका दे सकते हैं। नीतीश कुमार बीजेपी से नाराज है और इसी वजह से वह गठबंधन तोड़कर कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन बनाने की तैयारी में जुट गए है। भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू में जबरदस्त तकरार अब खत्म होगी और राज्य में फिर नए गठबंधन की सरकार बनेगी।
नवतेज फाउंडेशनः प्रताप सिंह और रामचरण बोहरा ने किया खेल और शिक्षा जगत के होनहारों को सम्मानित
आरजेडी और कांग्रेस ने संकेत दे दिए है कि महागठबंधन के सीएम नीतीश कुमार होंगे। 243 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के आंकड़े को पार करने के लिए 124 अंकों की जरूरत है और तीनों की पास 150 से ज्यादा अंक है। नीतीश कुमार बीजेपी के मंत्रियों को हटाकर उनकी जगह आरजेडी के मंत्रियों की नियुक्ति करने की तैयारी है।

बिहार में ऐसा सियासी घमासान पहले भी हो चुका है और नीतीश सीएम के पद पर बने रहे थे। लेकिन इस बार नितिश के तेवर नरम होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा सरकार बचाने के हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। शाह ने देर रात नीतीश कुमार से करीब बातचीत की है।





