ब्रिटेन की महारानी का हुआ निधन तो कोहिनूर को लेकर उठी ये बड़ी मांग
ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक महारानी की गद्दी पर विराजमान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र निधन हो गया। इसके बाद ब्रिटेन की शाही परंपरा के अनुसार उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन का राजा घोषित कर दिया गया है। लेकिन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत से ज्यादा उनके पास रखे बेशकीमती कोहिनूर हीरे को लेकर चर्चा हो रही है।
कर्त्तव्य पथ पर Kangana ये क्या बोल गई! Statement on Bose and Sawarkar
महारानी के निधन के बाद से कोहिनूर हीरे को लेकर कोहिनूर ट्विटर पर ट्रेंड करने लग गया है। ब्रिटेन के नए राजा बन चुके किंग चार्ल्स तृतीय की पत्नी डचेज ऑफ कॉर्नवेल को कोहिनूर सौंप दिया जाएगा। कोहिनूर भारत का था लेकिन आजादी के समय अंग्रेज इसे अपने साथ ले गए।

कोहिनूर हीरा 105 कैरेट का है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा हीरा माना जाता है। इस हीरे को लेकर कई बार राजाओं ने लड़ाई लड़ी थी लेकिन अंत में अंग्रेजों ने इसको अपने कब्जे में ले लिया। एक बार फिर भारत में कोहिनूर को लौटाए जाने की मांग उठने लगी है।





