मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

Bulli Bai app: इस महिला ने लगाई थी मुस्लिम महिलाओं की बोली, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

प्रकाशित: Jan 04, 2022 23:03रिपोर्ट: Navtej TV

'बुल्ली बाई एप' मामले में की मुख्य आरोपी एक युवती को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की गिरफ्तारी से पहले मुंबई पुलिस की साइबर सेल की टीम ने इंजीनियरिंग छात्र विशाल कुमार को बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया तो उसे 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इस एप को लेकर जबरदस्त राजनीति भी देखने को मिल रही थी और पुलिस ने इस केस का खुलासा करके बड़ी सफलता हासिल की है।

कोरोना की दवा नहीं है काढ़ा, ज्यादा सेवन से होगा नुकसान

पुलिस जांच के अनुसार पता चला है कि मुख्य आरोपी महिला बुली बाई ऐप से जुड़े तीन अकाउंट को चला रही थी। महिला के साथ मिलकर सह आरोपी विशाल कुमार ने खालसा सुप्रीमेसिस्ट नाम से एक अकाउंट खोला था।

बुली बाई ऐप के माध्यम से यह ​महिला मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की तस्वीरें लगाकर उनकी बोली लगाने का काम किया था। इस वेबसाइट पर 100 से ज्यादा मुस्लिम महिलाओं के नाम थे जो सभी को हैरान कर रहा था। जिन महिलाओं का नाम था उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की तो पुलिस इस पर एक्शन लेते हुए इसकी मास्टरमाइंड का खुलासा किया।


Bulli Bai ऐप के नाम से मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया और उनके खिलाफ नफरत फैलाने का काम किया गया। इस ऐप पर बहुत ही गंदी बातें लिखने की बात भी सामने आयी है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इस ऐप से पहले Sulli Deals ऐप पर भी यही काम किया गया था।