REET पद 50 हजार करने की मांग पर CM अशोक गहलोत ने दिया ये बड़ा बयान
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने OTS में नए प्रशिक्षु RAS अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रीट को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि कई मांगों को लेकर धरने होते हैं लेकिन जो संभव नहीं है उसे कैसे किया जा सकता है। धरना देना ठीक नहीं है। अब REET के पद 50 हजार कर दो यह कोई आसान काम नहीं है कल RAS वाले कह दे कि पद 1500 की जगह 3 हजार पद कर दो तो कैसे हो सकता है।
REET 50 हजार: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने रीट अभ्यर्थियों के लिए CM गहलोत को लिखा पत्र
रीट पद बढ़ाने को लेकर 2 महीने से आंदोलन चल रहा है और सीएम ने पहली बार इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रीट में देरी के कारण पद बढ़ाने की मांग की जा रही है सीएम गहलोत को इस बात का पता नहीं है कि रीट की भर्ती में देरी, वाणिज्य वर्ग को शामिल करने, नए वर्ग को इसमें जोड़ने और बाहरी राज्यों का कोटा तय नहीं करने के कारण पद बढ़ाने की मांग की जा रही है।
प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर अपनी रीट अभ्यर्थियों की मांग को सही बताने हुए पद 50 हजार करने के लिए कहा है। सरकार के सभी विधायक और मंत्री 50 हजार पद बढ़ाने की मांग कर रहे है तो सीएम को पद बढ़ाने को लेकर उचित फैसला करना चाहिए।

रीट परीक्षा के नकल गिरोल का मास्टर मांइड भजनलाल का अब तक पकड़ में नहीं आना कई सवाल खड़े कर रहा है। रीट भर्ती में हुई धांधली की सीबीआई से जांच नहीं होने के बाद अब अभ्यर्थी भर्ती में पद बढ़ाने के लिए प्रदर्शन कर रहे है।





