मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

पंजाब चुनाव से पहले CM चन्नी ने किसानों को दिया ये बड़ा तोहफा

प्रकाशित: Dec 24, 2021 16:23रिपोर्ट: Navtej TV

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए किसानों को अपने पाले में लाने का ऐलान कर दिया है। सीएम चन्नी ने किसानों की कर्जमाफी का ऐलान करते हुए 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ ​करने की घोषणा कर दी है। पंजाब सरकार कर्जदार किसानों के खातों में 2 हजार करोड़ रुपये जमा करवाएगी।

लुधियाना जिला अदालत परिसर में हुआ विस्फोट, 2 की मौत 6 घायल

इसके साथ श्री भगवत गीता और रामायण पर अध्ययन केंद्र बनाने का फैसला भी किया है। चन्नी ने राज्य भर में कृषि कानून विरोधी आंदोलन और धान की पराली जलाने के मामलों में किसानों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी रद्द करने का निर्देश भी दिया है। पंजाब चुनावों में इस बार कांग्रेस को आप और बेजीपी से कड़ी टक्कर मिलेगी।


सीएम चन्नी के इस फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे चुनावी स्टंट कहते हुए इसे जनता के साथ धोखा देना बताया है। केजरीवाल ने लुधियाना कोर्ट परिसर में धमाके को लेकर भी पंजाब सरकार पर आरोप लगाया।