सीएम गहलोत जल्द करेंगे अफसरशाही में बड़े बदलाव,दर्जनों अफसरों के बदलेंगे विभाग
राजस्थान की अफसरशाही में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारियां चल रही है । ऐसी खबरें आ रही है कि लगभग तीन दर्जन आईएएस और आईपीएस अफसरों को बदला जा सकता है। पिछले तीन साल से जयपुर के पुलिस आयुक्त की कुर्सी पर काबिज आनंद श्रीवास्तव को भी बदले जाने की संभावना है।
सूत्रों की माने तो जन प्रतिनिधियों और निगम, बोर्ड व आयोगों में नियुक्त अध्यक्षो की मांग पर करीब 22 आईएएस अफसरों को बदलने की चर्चा है। दो एसीएस को भी बदलने की तैयारी की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चित एक महिला अधिकारी को वित्त विभाग से दूसरे विभाग में भेजने पर भी कवायद भी जारी है। पब्लिसिटी से ग्रस्त इस अधिकारी के कारण सरकार हंसी की पात्र बनी हुई है। इसके अलावा खबरें ये भी है की वर्तमान जेडीसी गौरव गोयल को भी बदला जा सकता है।
पति को सब्जी में खिलाई 4 गोलियां फिर शुरू हुआ, खूबसूरत बीबी का खौफनाक इंतकाम,VIDEO
यद्यपि जेडीसी गोयल ईमानदार अफसर है तथा सीएम और यूडीएच मिनिस्टर शांति धारीवाल के काफी निकट भी है। लेकिन इनके आने के बाद जेडीए के कार्य की गति लगभग थम चुकी है। इस पद पर पवन अरोड़ा को नियुक्त करना बेहतर कदम होगा। आवासन मण्डल में अरोड़ा ने उम्मीद से बढ़कर कार्य किया है।
पुलिस में बड़े स्तर पर कोई बदलाव की संभावना नही है। हालांकि आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के करीब दो दर्जन अफसरों को इधर-उधर किया जा सकता है। आईपीएस आनंद श्रीवास्तव का तबादला सूची में नाम होने की पूरी संभावना है। गहलोत ने आने के एक सप्ताह के भीतर इन्हें जयपुर का पुलिस आयुक्त नियुक्त कर दिया था।

बात दें की ए. पुन्नूचामी के बाद आनंद श्रीवास्तव दूसरे अफसर है जो पिछले साढ़े तीन साल से एक ही सीट पर जमे हुए है। सरकार की नीति दो साल में तबादला करने की है। पुन्नूचामी 4 फरवरी, 2017 से एडीजी (आवासन) के पद पर कार्यरत है। इनके बाद श्रीवास्तव का ही नम्बर आता है। 20 फरवरी, 2018 से इन्होंने पुलिस आयुक्त की कुर्सी संभाली हुई है।
जयपुर के पुलिस आयुक्त के पद पाने के लिए कई अधिकारी लाइन लगाए हुए है। हवासिंह घुमरिया, विशाल बंसल के अलावा और भी अफसर इस दौड़ में शामिल है। जयपुर में जिस गति से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है उसके मद्देनजर एमएन दिनेश सबसे योग्य अफसर साबित होंगे। तबादला सूची में सौरभ श्रीवास्तव का नाम भी देखा जा सकता है। आईएएस और आईपीएस के बाद आरएएस व आरपीएस की जम्बो सूची देखने को मिल सकती है।





