मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल करने वाले को लड़कियों ने दी दर्दनाक मौत, सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

प्रकाशित: Dec 21, 2021 20:48रिपोर्ट: Navtej TV

हाल ही में चेन्नई की 11वीं क्लास की छात्रा ने अपने साथ हुए यौन शोषण से तंग आकर मौत को गले लगा लिया था। इसके बाद लोगों में जबरदस्त गुस्सा था कि लड़की को मरने की जगह ऐसे शैतानों को ही मार देना चाहिए ताकि कोई दूसरा मासूम के साथ ऐसी हरकत नहीं करें। यह विवाद अभी थमा ही नहीं कि चेन्नई से एक बार फिर लड़कियों की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।

8 साल तक 'गे' कपल का चला अफेयर, फिर हुई उनकी...

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि जिसमें एक लड़के को ब्लैकमेल करना भारी पड़ गया। इस घटना में बताया गया है कि लड़कियों के कहने पर उनके दोस्तों ने ब्लैकमेलर की हत्या कर दी।

20 वर्षीय कॉलेज के स्टूडेंट प्रेमकुमार पर जानलेवा हमला हुआ था इसके बाद इस हमले में प्रेमकुमार तो मर गया लेकिन उसका दोस्त वहां से भाग गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी तो पता चला की इस घटना को अंजाम देने में 10वीं क्लास के दो छात्र शामिल थे।

जब पुलिस ने इस हत्या की वजह पूछी तो हैरान करने वाली बात सामने आयी। प्रेमकुमार ने कई लड़कियों से दोस्ती करके उनकी अश्लील तस्वीरें ली और इसके बाद उसने तस्वीरों का इस्तेमाल लड़कियों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कई लड़कियों ने तो डर के कारण पैसे भी दे दिए।


इसके बाद ब्लैकमेल करने वाले से परेशान होकर लड़कियों ने इन दोनों लड़कों की मदद लेना बताया है। इन लड़कों से पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद इस हत्या की योजना बनायी गयी और प्रेमकुमार को मौत के घाट उतारने के बाद जमीन में दफना दिया।

इस घटना की जांच में जुटी पुलिस पूरे सच को जानने का प्रयास कर रही है। लेकिन इस घटना ने फिर साबित कर दिया कि लड़कियों का जीना बहुत ही मुश्किल हो गया है और दोस्ती के नाम पर उनके साथ ऐसी घटनाएं हो रही है।