रूस-यूक्रेन से भी खतरनाक होगी चीन-ताइवान की जंग, जल्द होगा परमाणु हमला
इन दुनिया में तीसरी विश्व युद्व जैसा माहौल बना हुआ है और लगने लगा है कि जल्द ही दुनिया खत्म हो जाएगी क्योंकि रूस-यूक्रेन की जंग के बीच अब चीन-ताइवान की जंग से हालात खराब होते दिख रहे है। इन दोनों की जंग में एक बात सामान्य है वह अमेरिका क्योंकि इसके कारण ही यह जंग हो रही है और आने वाले दिनों में दुनिया भिषण जंग का सामना भी कर सकती है।
आम जनता ने उतारी बॉलीवुड कि खुमारी, हर फिल्म का Boycatt
चीन ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है और ताइवन भी जवाब देने के लिए तैयार है क्योंकि उसको अमेरिका का समर्थन है तो वह किसी प्रकार के दबाव में नहीं है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार चीन और ताइवन की जंग यूक्रेन - रूस की जंग से विनाशकारी हो सकती है।
चीन ने ताइवान को जवाब देने के लिए उसके चारों ओर सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास करना शुरू कर दिया है जो जंग की शुरूआत का ऐलान है। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के विरोध में चीन ने जवाब देना शुरू कर दिया है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है और बलपूर्वक इस पर कब्जा करने की तैयारी में है। इसी वजह से चीन और ताइवान के बीच युद्ध होने की संभावना बढ़ गई है।

चीन के सख्त रूख को देखकर अमेरिका ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह ताइवान पर हमला करता है तो अमेरिका भी चीन पर हमला कर देगा। अमेरिका ने ताइवान को कई खतरनाक हथियार उपलब्ध करवा दिए है। दोनों की जंग में भारत ने साफ कह दिया है कि अगर भारतीय सीमा में चीन किसी प्रकार की हलचल करता है तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।





