मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी पर गिरा पार्टी का झंडा, देखें वीडियो

प्रकाशित: Dec 28, 2021 18:00रिपोर्ट: Navtej TV

आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी अपना 137वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मना रही है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर पार्टी का झंडा फहराने के समय ऐसी घटना घटित हुई जो सभी को हैरान करने वाली है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भारत में तीसरी लहर की आहट, 21 राज्यों 600 पार हुए ओमिक्रॉन के मरीज

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय में झंडा फहराने के लिए पहुंची। सोनिया ने जब पार्टी के झंडे को फहराने के लिए डोर खींची तो वह अटक गया, इसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ता ने झंडा फहराने के लिए सोनिया की मदद करने का प्रयास किया। जैसे ही झंडे को फहराने के लिए डोरी खींचा गया गया तो झंडा उनके ऊपर ही गिर पड़ा।

झंडा सोनिया गांधी के हाथों में गिरा तो वहां मौजूद सभी कांग्रेसी चौंक गए। इस घटना का कारण झंडा ठीक से बंधा नहीं होना बताया गया है और जिसकी वजह से ऐसा हुआ। झंडा सोनिया गांधी के हाथों में गिरा तो उन्होंने हाथ से ही पार्टी का झंडा फहराया। इस घटना के बाद सोनिया गांधी का रिएक्शन बहुत ही शांत दिखायी गयी।


स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी ने कहा कि मौजूदा समय से देश का आम नागरिक परेशान हो रहा है और केंद्र सरकार अपने अधिकार का प्रयोग गलत काम में कर रही है। कांग्रेस देश के नागरिकों के लिए चुप नहीं रह सकती। राहुल गांधी ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा, 'हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है।'