मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

जयपुर: महंगाई हटाओ महारैली में शामिल होने के लिये कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहुंचे जयपुर

प्रकाशित: Dec 11, 2021 16:41रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर: 12 दिसंबर को जयपुर में कांग्रेस ने महंगाई हटाओ महारैली का आयोजन कर रही है और इस रैली में देशभर से कांग्रेस के बड़े नेता जयपुर पहुंचने लग गये है। महंगाई के विरोध में हो रही महारैली एआईसीसी के पदाधिकारियों के साथ दूसरे राज्यों के पीसीसी के पदाधिकारी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयपुर पहुंच चुके है और केन्द्र सरकार पर जमकर बरसने शुरू हो गये हैं।

महारैली में शामिल होने के लिए महासचिव केसी वेणुगोपाल, पवन कुमार बंसल, महाराष्ट्र के मंत्री, नितिन राउत, भूपेन कुमार बोराह, राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ कई नेता जयपुर पहुंच गये है। इन नेताओं ने कहा कि इस रैली के माध्यम से केंद्र सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे की देश का आम नागरिक महंगाई की मार झेल रहा है।

जयपुर: कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली के बहाने होगी राहुल की रिलॉन्चिंग!
पेट्रोल-डीजल मंहगा
मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पहले पेट्रोल-डीजल को कम करने का वादा किया था लेकिन आज देश के सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं। दूसरी तरफ उज्जवला योजना के नाम पर बीजेपी गैस सिलेंडर देने का दावा करती है लेकिन हककित में आम आदमी सिलेंडर का प्रयोग करना ही बंद कर दिया है। इनकी कीमत कम नहीं होती है तो कांग्रेस मोदी सरकार को घेरेंगे।


इस रैली में कांग्रेस आने वाले राज्यों में चुनावों को लेकर एक संदेश देने की कोशिश कर रही है कि महंगाई को लेकर जनता को बीजेपी से वोट नहीं देने की मांग करेंगे। इसके साथ इस रैली राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस को अध्यक्ष बनाने की मांग उठ सकती है। महंगाई के मुद्दे पर ही कांग्रेस 2024 चुनाव की तैयारी कर रही है।