मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

सीएम गहलोत की गुगली से क्लीन बोल्ड हुआ आलाकमान, खड़गे थरूर की जंग होगी दिलचस्प

प्रकाशित: Sep 30, 2022 17:41रिपोर्ट: Navtej TV

कांग्रेस अध्यक्ष चुनावों से सीएम अशोक गहलोत ने ऐसा रायता फैलाया कि उसे समैटने में पूरा दिल्ली आलाकमान लगा हुआ है। क्योंकि पहले गहलोत ने राष्टिय अध्यक्ष बनने की बात स्वीकारी की लेकिन अंतिम क्षणों में ऐसा ड्रामा रचा गया कि कांग्रेस को ही चुनौती मिल गई और गांधी परिवार की इज्जत दाव पर लग गई। इसके बाद गहलोत ने माफी तो मांगी लेकिन अध्यक्ष पद गले की फांस ऐसी बनी कि गांधी परिवार को समझ नहीं आ रहा है कि वह इसके लिए किसके नाम पर मुहर लगाए। कल तक दिग्विजय सिंह का नाम इस रेस में सबसे आगे था लेकिन रात गुजरने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम की सुबह हुई तो सब हैरान हो गए।

महिला ने मांगा Sanitary Pad तो जवाब में मिला Condom का ज्ञान

गांधी परिवार ने खड़गे को समर्थन दिया है और दिग्विजय सिंह उनके प्रस्तावक बनने का ऐलान किया है। गहलोत के कारण जो संकट खड़ा हुआ है वह अभी रूकने वाला नहीं है क्योंकि खड़गे को उनकी ही पार्टी के नेता शशि थरूर चुनौती देंगे और चुनावों में परिणाम गांधी परिवार के पक्ष में नहीं आया तो फिर इसका ठिकरा किसके सिर फुटेगा उसके बारे में सभी को पता है। लेकिन यह चुनाव गांधी परिवार के साथ कांग्रेस के नेताओं का भविष्य तय करेगा। 8 अक्टूबर तक नामांकन वापिस लेने का समय है और अब साफ हो गया है कि अध्यक्ष पद का मुकाबला थरूर व खड़गे के मध्य होगा। खड़गे को गांधी परिवार का समर्थन है तो थरूर उन ग्रुप से है जो गांधी परिवार से नाराज है।


नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है लेकिन आज इस बात का तय हो जाएगा की कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ेगे। गहलोत के बयान के बाद लगा उनका गांधी परिवार से जो रिश्ता था वह खटास में पड़ गया है और आनंद शर्मा ने गहलोत से मुलाकत करके नई चर्चा शुरू कर दी है। जी23 ग्रुप के अलग से प्रत्याशी उतरने की चर्चाएं अभी तेज है। इतना सब ड्रामा गहलोत गुट की बगावत के कारण हुआ है जिसके कारण पूरे देश कांग्रेस की जमकर किरकिरी हुई।