मैं सच बोलता हूं तो एजेंसियां मेरे पीछे पड़ गई, राहुल का मोदी सरकार पर वार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है लेकिन जब मैं इसकी बात करता हूं तो एजेंसिया मेरी पीछे पड़ जाती है। आज देश में लोकतंत्र नहीं है बचा है सिर्फ तानाशाही है। महंगाई के खिलाफ हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है और बाहर प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किया जाता है।
किसके हाथ में रहेगी ShivSena की तीर-कमान, जल्द होगा फैसला!
70 साल में देश बना था लेकिन बीजेपी ने 8 साल में इसे खत्म कर दिया है। बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन वित्त मंत्री का ध्यान इस पर नहीं है। राहुल ने कहा सरकार डरती है और ये लोग जनता की ताकत से डरते हैं, क्यों कि इनका झूठ अब खत्म हो गया है। आज देश की सभी संस्थान स्वतंत्र व निष्पक्ष नहीं है जो बहुत बड़ी बात है।
प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में कार्रवाई तेज की तो कांग्रेस को जनता से जुड़ी समस्याएं याद आ रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई का भी मुद्दा उठाया है।

कांग्रेस के सांसद मंहागाई के खिलाफ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को पत्र लिखकर कहा है कि जंतर मंतर को छोड़कर पूरी नई दिल्ली इलाके में 144 धारा लागू है और ऐसे में किसी प्रकार के धरने प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।





