मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

राजस्थान में कोरोना हुआ बेकाबू, मरीज 14 हजार के पार

प्रकाशित: Aug 30, 2022 16:52रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में इन दिनों मौसमी बीमारियों के साथ कोरोना के केस भी तेजी से बढ़ने शुरू हो गए है। अगर मरीजों की संख्या इसी रफ्तार से बढ़ती गई तो आने वाले महीने में मरीजों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच जाएगी। अगस्त में 14 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और लगभग 50 लोगों की मौत हो चुकी है। जुलाई की तुलना में अगस्त में पॉजिटिव केस ज्यादा मिले हैं।

ना पैसा..ना सोना..चोर चुरा ले गए 17 लाख की Chocolate!

राजस्थान स्वास्थय विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 200 से ज्यादा नए केस आए और एक मरीज की मौत हुई है। महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और लोगों की लापरवाही उनकी जान के लिए आफत बन रही है। लोगों ने मास्क पहनना छोड़ दिया है जो सबसे बड़ा कारण है।


एसएमएस अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है और सबसे ज्यादा मरीज मौसमी बीमारी वाले है। अगर समय रहते कोरोना की प्रति सावधानी नहीं बरती गई तो कोरोना फिर से बेकाबू हो जाएगा। फरवरी के बाद अब अगस्त में कोरोना केसों की संख्या 10 हजार पार गई है जो चिंता का विषय है।