मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

चौथी लहर फुल स्पीड में, नए मरीजों के साथ मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा

प्रकाशित: Apr 25, 2022 16:47रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना की चौथी लहर एक बार फिर शुरू होने जा रही है और इसी वजह से नए मरीजों के साथ मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़नी शुरू हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है और इसके साथ ही हमे जीना होगा। भारत में चौथी लहर जून के पहले सप्ताह से शुरू होने का दावा किया जा रहा है। पिछले एक हफ्ते की बात करें तो कोरोना के मामले दोगुना हो गए हैं। देश के 12 राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े है।

मौत का चकमा देने वाले गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की कहानी,VIDEO

देश में कोरोना का नया वैरिंएट ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है जो बहुत ही खतरनाक है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे है तो चौथी लहर का खतरा बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में देश में ढाई हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जिसमें से 30 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए पीएम मोदी 27 अप्रैल को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इस बैठक में कोरोना नियमों को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं और यह बैठक वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए होगी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि भारत में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।


चीन के शंघाई शहर में कोरोना के सबसे अधिक मामले मिल है जबकि यहां लंबे समय से लॉकडाउन गया हुआ है। शंघाई में प्रतिदिन मिलने वाले नये मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है। चीन के वुहान से 2019 में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद में कोरोना वायरस ने वैश्विक महामारी का रूप लेकर भारी तबाही मचाई थी।