मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

चीन मे फैली कोरोना की नई लहर से भारत में जल्द मचेगी भारी तबाही, जानें एक्सपर्ट की राय

प्रकाशित: Mar 16, 2022 15:48रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना म​हामारी ने पिछले दो साल से दुनिया भर में भारी तबाही मचाने के बाद लगा कि यह वायरस जल्द ही खत्म हो जाएगा। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है क्योंकि चीन में कोरोना की नई लहर से हडकंप मच गया है। चीन ने दुनिया को हमेशा गलत आकंड़े दिए है कि उसके यहां कोरोना जैसी बीमारी खत्म हो चुकी है लेकिन हाल ही में मिल रही खबरों के अनुसार चीन में कोरोना की नई लहर ने दस्तक दे दी है और चीन में रिकॉर्ड तोड़ मरीज मिलेन शुरू हो गए है।

शर्मनाक: Ukraine Women से रूसी सैनिक कर रहे है बलात्कार

चीन पिछले दो साल अपने देश में जीरो कोविड पॉलिसी का सख्ती से पालन कर रहा है लेकिन इसके बाद भी बढ़ते केसों की वजह से वह नए सकंट में फसता दिख रहा है। चीन में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ मरीज मिलने के साथ ही बहुत बड़े स्तर पर लॉकडाउन लगा रहा है और ​जिसके कारण 5 से 10 करोड़ लोगों को घरों में बंद कर दिया गया है।

The Kashmir Files विवाद पर भड़के PM Modi

भारत में अभी कोरोना की एक और लहर आने की बात कही जा रही है और इसका समय जून के अंत का बताया जा रहा है। अगर भारतीय एक्सपर्ट का दावा सही रहा तो भारत में कोरोना की चौथी लहर बहुत ही खतरनाक साबित हो सकती है। IIT कानपुर ने जून में नई लहर के आने की भविष्यवाणी की है। कोरोना काल में भारत ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दिलाने पर ध्यान दिया है और इसी वजह से तीसरी लहर में ज्यादा असर नहीं ​देखा गया है।

​​​​​​​

भारत में कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित बने रहने के लिए बूस्टर डोज भी दी जा रही है। अभी तक चीन ने सही जानकारी नहीं दी है कि उसकी यहां मरीजों की संख्या तेजी से क्यों बढ़ रही है। चीन में कोरोना की नई लहर भारत ही नहीं दुनिया भर के ​लिए परेशानी खड़ी करने वाला है।