मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

कोरोना को खत्म करने के लिए लांच हुई ये गोली, 5 दिन के कॉर्स से होंगे फायदे

प्रकाशित: Jan 05, 2022 11:07रिपोर्ट: Navtej TV

देश में कोरोना का खतरा दिनों—दिन बढ़ता जा रहा है और इस बीच कोरोना को खत्म करने के लिए पहली बार एक गोली लांच हुई है। कोरोना को रोकने के लिए पहले वैक्सीन के रूप में टीका लगाया जा रहा था लेकिन वैज्ञानिकों ने अब एक गोली का निर्माण किया है जो इस वायरस पर काबू करने का काम ​करेगी। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा भारत में बढ़ रहा है और इसके कारण केंद्र सरकार ने एंटीवायरल गोली मोलनुपिरावीर को आपातकालीन मंजूरी मिलने के बाद लॉन्च कर दिया गया है।

Bulli Bai app: इस महिला ने लगाई थी मुस्लिम महिलाओं की बोली, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

इस गोली के बार में मोलनुपिरावीर के अलावा कोवोवैक्स और कॉर्बेवैक्स को भी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन अनु​मति दे दी है। इस गोली को लेने के लिए गाईडलाइन बनायी गयी है और बिना डॉक्टर की अनुमति के इस गोली को नहीं लिया जा सकता। मोलनुपिरावीर के सेवन से जल्दी रिकवर होने का दावा किया जा रहा है और मरीज को 12 घंटे के अंदर 4 गोलियां लेनी होती है। इस वायरस को खत्म करने के लिए 5 दिनों तक कोर्स लेना जरुरी है।

इस पूरे कोर्स की कीमत लगभग 1400 रु. रखी गयी है और एक गोली कीमत 35 रुपए तय की गयी है। आने वाले दिनों में यह बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाएगी और इसको बेचने के लिए मेडिकल स्टोर्स को कुछ निर्देश दिए गये है। डॉक्टर किसी मरीज के लिए इस दवा को पर्ची पर लिखकर देगा तो ही इसको खरीदा जा सकता है।

मोलनुपिरावीर को यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने भी अनुमति दी है। भारत में ड्रग कन्ट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी ने इमरजेंसी इस्तेमाल के करने के बाद इसको बाजार ले उतारने का फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि इस गोली का निर्माण कई कंपनियां मिलकर बनाएगी।