मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

भारत में मिलने लगे कोरोना के नए XE वैरिएंट के मरीज, बेहद खतरनाक है ये वायरस

प्रकाशित: Apr 09, 2022 16:55रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना के नए वैरिएंट XE ने भारत में अपनी दस्तक दे दी है और इसी वजह चौथी लहर की संभावना तेजी से बढ़ गयी है। सबसे पहले इस मरीज के मिलने की शुरूआत मुंबई से हुई थी लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस खबर को गलत बताया था लेकिन उसके गुजरात में इस नए वैरिएंट के पहले मामले की पुष्टि हो चुकी है। इस वायरस को बहुत ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है और ऐसे में इसको लेकर पूरी सावधानी बरतने होगी।

Russia Ukraine War | Pakistan Political Crisis | Pak में सियासी तूफान, क्लीन बोल्ड हुए Imran

गुजरात में 13 मार्च को शख्स कोविड पॉजिटिव हुआ था लेकिन वह ठीक हो गया था। लेकिन वह शख्स अब कोरोन के ​नए XE वैरिएंट से संक्रमित हुआ है जो चिंता की बात है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कोरोना का नया वैरिएंट अब तक के सभी वायरस से 10 प्रतिशत ज्यादा खतरना है।

XE वैरिएंट ओमिक्रॉन का ही सब वैरिएंट है जो भारत के लिए चिंता का विषय बन गया है। XE वैरिएंट के मामले सामने आए हैं उनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखे हैं जो एक राहत की खबर है। लेकिन भारत में कोरोना के चौथी लहर को लेकर जो भविष्यवाणी की गयी है वह कितनी सही साबित होगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन अभी सावधानी रखनी बहुत जरूरी है।


कोरोना की चौथी लहर से पहले दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल और मिजोरम बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से खतरा बढ़ रहा है।केंद्र ने इन पांच राज्यों को अलर्ट किया है और सभी को टीका लेने की सलाह दी है। 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए 10 अप्रैल से बूस्टर डोज लगनी शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना की दूसरी खुराक लिए हुए 9 महीने से ज्यादा का समय हो गया है, वे कोरोना की प्रिकॉशन डोज ले सकते हैं।