कोरोना की चौथी लहर से ज्यादा कहर बरपा रही है भीषण गर्मी,बिजली संकट..
इन दिनों आम आदमी को किसी प्रकार की राहत नहीं मिल पा रही है एक तरफ तो कोरोना के बढ़ने केस ने चिंता बढ़ा रखी है तो दूसरी भीषण गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। कोरोना की चौथी लहर से ज्यादा कहर भीषण गर्मी बरपा रही है और इसके कारण जंगलों में आग लग रही है तो लू के कारण लोगों की जान आफत में पड़ गई है। भीषण गर्मी में इस बार कोयले की कमी के कारण बिजली संकट पैदा हो गया है कि जिसके कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
कोरोना, लू, भीषण गर्मी के साथ बिजली संकट से राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार चला गया है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों इन राज्यों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लगातार बढ़ रहा तापमान का इंसानों के साथ जानवारों और पेड़ पौधों के लिए आफत बन गया है।

दिल्ली में 70 साल बाद अप्रैल का महीना इतना गर्म रहा है और इसके कारण वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ी हुई है। हीटवेव से अभी किसी प्रकार की राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। कोविड की चौथी लहर से ज्यादा हीटवेव को लेकर चिंता की जा रही है। इतनी गर्मी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं और दूसरी तरफ कोरोना की चौथी लहर भी शुरू होने जा रही है। जिन इलाकों में गर्मी ज्यादा है वहां के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
अयोध्या में तनाव की साजिश, मस्जिदों और मजार पर फेंकी आपत्तिजनक चीजें!
गर्मी के कारण बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है और इसी वजह से बिजली का संकट पैदा हुआ है। बिजली संकट को देखते कई राज्यों में 10 से 15 घंटे बिजली कटौती करने का फैसला किया गया है। केंद्र सरकार ने पहले चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि आने वाले दिनों कोयले की समस्या के कारण देश को बिजली के संकट का सामना करना पड़ेगा।





