चीन में कोरोना की नई लहर ने तोड़ दिया नए मरीजों का रिकॉर्ड, घरों में कैद हुए 5 करोड़ लोग
कोरोना वायरस चीन से शुरू हुआ था और एक बार फिर चीन में कोरोना की नई लहर ने दुनिया भर को खतरे में डाल दिया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि कोरोना काल में चीन पर ज्यादा असर नहीं हुआ था लेकिन इस बार कोरोना की नई लहर ने चीन में बड़ा सकंट खड़ा कर दिया है। कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बड़ रहा है तो कई बड़े रिकॉर्ड टूट रहे हैं। चीन ने कोरोना वायरस को लेकर कभी सच नहीं बताया और मरने वालों की संख्या भी महज 4 से 5 हजार बताई थी लेकिन इस बार एक दिन में 5 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे है जो चीन के चिंता का विषय बन गया है।
पति का सिर काट मंदिर में रख आई पत्नी, सुनकर हो जाएँगे हैरान
चीन में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जो नई महामारी शुरू होने का संकेत दे रही है। 2 साल में पहली बार चीन में एक दिन में इतने ज्यादा केस आए हैं। चीन हमेशा से कोरोना के आंकड़े छूपाते रहा है लेकिन इस बार शंघाई के वायरोलॉजिस्ट ने साफ कह दिया है कि अगर महामारी के खिलाफ रणनीति नहीं बनायी गई तो चीन में हालात बिगड़ सकते हैं। कोरोना की नई लहर से चीन का जिलिन प्रदेश बहुत ज्यादा संकट में है।
चीन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई प्रदेशों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण 5 करोड़ से ज्यादा लोग घरों में कैद है। कोरोना की चौथी लहर को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर दी गयी थी कि जून में यह लहर आएगी।

चीन शुरू से ही जीरो-कोविड पॉलिसी के लिए कड़े कदम उठा रहा है लेकिन इसके बाद भी चीन में नई लहर शुरू हो चुकी है। चीनी एक्सपर्ट ने चेताया है कि चीन इस समय बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है और सावधानी नहीं रखी तो यह महामरी अपना विकराल रूप दिखाने में ज्यादा समय नहीं लेगी। चीन कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह ओमिक्रॉन को बता रहा है।

