कोरोना फिर हुआ बेकाबू:चौथी लहर शुरू होते ही इन राज्यों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी
देश में एक बार फिर कोरोना की चौथी लहर का खतरा तेजी से मंडराने लगा है और इसकी वजह कई राज्यों में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ने से है। कोरोना की चौथी लहर आने की भविष्यवाणी अब सही साबित होती दिख रही है क्योंकि जून के पहले सप्ताल में कोरोना की चौथी लहर अपनी पीक पर होगी।
पलक झपकते ही कुएं में समाई कार, देखिए फिर क्या हुआ! Car Accident
दिल्ली कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है और पिछले 7 दिनों में देश में 21 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। देश में मिल रहे केस में अकेले 3 राज्यों दिल्ली, हरियाणा और UP में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। WHO के अनुसार बढ़ते केस बेकाबू संक्रमण के संकेत है। देश में कोरोना की चौथी लहर का कारण दिल्ली होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों में राजस्थान और एमपी भी पीछे नहीं है। राजस्थान में पिछले हफ्ते के मुकाबले कोरोना केस 150% बढ़े हैं जो नए संकट की ओर इसारा कर रहे हैं।
दिल्ली में हर दिन कोरोना के एक हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं और 7 दिन में 10 हजार केस मिले हैं। देश में कोरोना केस बढ़ने के साथ चौथी लहर का खतरा भी बढ़ गया है। WHO ने कहा कि ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट से दुनियाभर में नए कोरोना केस आने का क्रम शुय हो चुका है।

यूरोप और एशिया के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर सबसे ज्यादा तबाही मचा सकती है। गर्मी में डेल्टा या कोरोना का नया वैरिएंट पैदा होगा लोगों की जान लेगा। भारत में 20 जून तक चौथी लहर आने की भविष्यवाणी करने वाले IIT कानपुर ने फिर से सबको सर्तक रहने की सलाह दी है।





