बारिश के साथ कोरोना हुआ बेलगाम, चौथी लहर होगी खतरनाक
कोरोना की चौथी लहर देश में आई या नहीं इसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है लेकिन नए मरीजों के आंकड़ों ने तो साफ कर दिया है कि कोरोना फिर से बेलगाम हो गया है। बारिश के मौसम में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ना चिंता का विषय बन गया है अगर इसकी रफ्तार ऐसे ही बढ़ती रही तो कोरोना की चौथी लहर की भविष्यवाणी भी सही साबित हो जाएगाी।
Big Story: एक लड़की की वजह से 42 साल क्यों बंद रहा Railway station #hauntedstories
पीछले 5 दिन से लगातार 12 हजार से ज्यादा नए मामले मिले है और इसी वजह से मरीजों की संख्या 80 हजार के पार जाने वाली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे में देश में कोरोना के 12 हजार नए मामले मिले है जो चिंता का विषय है। इस दौरान 1 दर्जन से ज्यादा मरीजों की मौत भी हुई है।
सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में, दूसरे नंबर पर केरल तो तीसरा नंबर राजधानी दिल्ली का है। कोरोना की संक्रमण दर भी लगातार बढ़ती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है और इसको लेकर सावधानी रखने की जरूरत है। बढ़ते संक्रमण के बावजूद कोई पाबंदी लगाने का प्लान नहीं है जो बढ़ी चिंता का विषय है।

कोरोना की नई लहर एक बार फिर महाराष्ट्र और उसकी राजधानी मुंबई को झेलनी पड़ सकती है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे ओमिक्रॉन और उसके सब-वैरिएंट्स को माना जा रहा है। इस वायरस के कारण चीन में जबरदस्त हाहाकार मचा हुआ है।





